Char Dham Yatra: केदारनाथ मंदिर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर लगा प्रतिबंध, पकड़े जाने पर लिया जाएगा एक्शन

Summary :

चार धाम यात्रा को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें बद्रीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। मंदिर समिति केदारनाथ मंदिर परिसर में जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाई कि अगर कोई फोटो लेता या वीडियो बनाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चार धाम यात्रा  को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें बद्रीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर के अंदर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। मंदिर समिति केदारनाथ मंदिर परिसर में जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाई कि अगर कोई फोटो लेता या वीडियो बनाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये फैसला बीते दिनों वायरल वीडियो और रीलस् के बाद किया गया है। 
कुछ तीर्थयात्री मंदिर के अंदर अभद्र तरीके से वीडियो और रील बना रहे
आपको बता दें बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजेंद्र ने इस संबंध में जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, समिति के अध्यक्ष ने बताया, ”पिछले दिनों कुछ तीर्थयात्री मंदिर के अंदर अभद्र तरीके से वीडियो और रील बना रहे थे और तस्वीरें भी खींच रहे थे इसलिए केदारनाथ में चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं.” ये फैसला बीते दिनों वायरल हुए दो वीडियो के बाद लिया गया है, हालांकि इससे पहले भी समिति ने एक पत्र लिखा था, जिसमें परिसर के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की बात कही थी। 
तंबू या शिविर स्थापित करना दंडनीय अपराध 
लेकिन वहीं, अब मंदिर समिति द्वारा लगाए गए बोर्ड में कहा गया है कि मंदिर परिसर में मोबाइल फोन लेकर प्रवेश न करें, मंदिर के भीतर किसी प्रकार की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूर्णत: वर्जित है और आप सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हैं। कुछ अन्य बोर्ड में मंदिर और मंदिर परिसर में मर्यादित वस्त्र ही धारण करने को कहा गया है जबकि एक अन्य बोर्ड में कहा गया है कि मंदिर प्रांगण में तंबू या शिविर स्थापित करना दंडनीय अपराध है। 

Desk Team