Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम का कांग्रेस पर हमला, कहा 5 साल से हो रही थी तुष्टिकरण की राजनीति

Summary :

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को दिल्ली दौरे पर हैं। इस बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। Highlights . छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम का कांग्रेस पर हमला . कहा पांच साल से हो रही थी तुष्टिकरण की राजनीति Chhattisgarh डिप्टी सीएम का कांग्रेस पर हमला छत्तीसगढ़(Chhattisgarh ) के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को दिल्ली दौरे पर हैं। इस बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली में…

Chhattisgarh

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को दिल्ली दौरे पर हैं। इस बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

Highlights
. छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम का कांग्रेस पर हमला
. कहा पांच साल से हो रही थी तुष्टिकरण की राजनीति

Chhattisgarh डिप्टी सीएम का कांग्रेस पर हमला

छत्तीसगढ़(Chhattisgarh ) के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को दिल्ली दौरे पर हैं। इस बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान वो अन्य विभागों के मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। हम भी सीएम के साथ मंत्रियों से मिलने दिल्ली जा रहे हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली दौरे के दौरान वो मंत्रिमंडल विस्तार पर पार्टी नेतृत्व से चर्चा कर सकते हैं।

कहा पांच साल से हो रही थी तुष्टिकरण की राजनीति

इस दौरान उपमुख्यमंत्री(Chhattisgarh ) अरुण साव ने कांग्रेस पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की विष्णु देव साय सरकार गौ तस्करी के खिलाफ सख्त है। प्रदेश में गौ तस्करों के खिलाफ हम सख्त कार्रवाई करेंगे। कांग्रेस सरकार के संरक्षण में प्रदेश में गौ तस्करी हो रही थी। इनके अपने लोग गौ तस्करी में लिप्त थे।साव ने कहा, पांच सालों में उन्होंने सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति की है। कांग्रेस मौत और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं पर राजनीति करती है। वो इन सब पर राजनीति कर प्रदेश की शांत फिजा को अशांत करना चाहते हैं। अब कांग्रेस की मंशा को प्रदेश की जनता समझ चुकी है।

There is resentment among the Congressmen that is why the worker is  speaking in the face of Bhupesh Baghel CM Sai said there is a hole in  Congress - कांग्रेसियों में है

अरुण साव ने 19 जुलाई को होने वाली विधायक दल की बैठक पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। साथ ही आगे की कार्ययोजना भी बनाई जाएगी। सदन में राज्य सरकार विपक्ष के हर मुद्दों का जवाब देने के लिए तैयार है। सदन चर्चा के लिए है, वो अपने मुद्दे उठाएं, हम जवाब देने के लिए तैयार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar