छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नये चीफ जस्टिस सोमवार को शपथ लेंगे बिलासपुर

Summary :

मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाएंगी। न्यायमूर्ति मेनन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 12वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।

 छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नये मुख्य न्यायाधीश पी आर रामचंद्रन मेनन छह मई को शपथ लेंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोमवार को सुबह 11.00 बजे रायपुर में राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति मेनन को मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाएंगी। न्यायमूर्ति मेनन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 12वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।

वह इससे पहले केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे हैं। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी को लोकपाल का सदस्य नियुक्त किए जाने के बाद न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा यहां के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाए गए थे।

Desk Team