छत्तीसगढ़ : मॉर्चुरी के बाहर शवों की लाइन, BJP नेता ने Video जारी कर राहुल पर साधा निशाना

Summary :

सोशल मीडिया पर रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल का एक भयानक वीडियो सामने आया है। वीडियो में अस्पताल की मॉर्चुरी के बाहर शवों की लाइन लगी हुई है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कोरोना वायरस से बेहाल है। यहां कोरोना से मौत का बढ़ता आंकड़ा भयानक स्थिति में पहुंच रहा है। सोशल मीडिया पर रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल का एक भयानक वीडियो सामने आया है। वीडियो में अस्पताल की मॉर्चुरी के बाहर शवों की लाइन लगी हुई है। 
महाराष्ट्र के बीजेपी नेता प्रेम शुक्ल ने भी वीडियो शेयर कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर न‍िशाना साधा है। बीजेपी नेता ने अपने ट्वीट में लिखा, यह छत्तीसगढ़ के आंबेडकर अस्पताल का दृश्य है। जहां शव रखने की भी जगह नहीं, अंतिम संस्कार के लिए अपनी पारी की प्रतीक्षा करते  शव ! श्रीमान राहुल गांधी थोड़ी भी शर्म बची हो तो इस पर भी कुछ बोलो !


वायरल वीडियो में अस्पताल में हर तरफ शव नजर आ रहे हैं। शवों को मॉर्चुरी में रखने के लिए इन्तजार करना पड़ रहा है। अस्पताल की मॉर्चुरी पूरी तरह से शवों से भर चुकी है। मॉर्चुरी में जगह नहीं होने की वजह से शव जमीन पर भी रखे दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि मरीजों के परिवार को शव देने में हो रही देरी की वजह से अस्पताल में जगह तक नहीं बची है।

Desk Team