छत्तीसगढ़ : इनामी नक्सली कमांडर ने किया आत्मसमर्पण

Summary :

बुदरा 2007 से नक्सली संगठन में सदस्य के रूप में शामिल था। वो 2008 में मतदान पेटी व हथियार लूटने की घटना में शामिल था।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ जिला पुलिस के समक्ष आज 8 लाख रुपए के एक इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण कर दिया। दंतेवाड़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि शासन की पुर्नवास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलने वाले लाभों के संबंध में क्षेत्र में किए जा रहे प्रचार-प्रसार की बदौलत कई नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। 
इसी क्रम में आज इनामी नक्सली मुचाकी बुदरा ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि बुदरा 2007 से नक्सली संगठन में सदस्य के रूप में शामिल था। वो 2008 में मतदान पेटी व हथियार लूटने की घटना में शामिल था।

Desk Team