कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की आवाज अब संसद में सुनायी नहीं देगी और उनकी कमी हमेशा खलेगी। बता दें कि 66 वर्षीय जेटली का शनिवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था।

राहुल ने अरुण जेटली की पत्नी संगीता को भेजे शोक संदेश में कहा कि जेटली ने अपने चार दशक के शानदार करियर में राजनीति पर अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि जेटली जी की आवाज अब संसद में सुनाई नहीं देगी और उनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर परिवार को इस मुश्किल समय से उबरने की ताकत और इस दुख को सहने की शक्ति दे।


Download Android App
Download iOS App



