जम्मू कश्मीर के रजौरी जिले में रविवार को क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जा रहा वाहन सड़क से फिसल कर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी।
रजौरी के जिला विकास आयुक्त एजाज असद ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पुंछ से शारदा शेरिफ जा रहा टेम्पो ट्रेवलर थानामंडी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कथित तौर पर 35 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
पुलिस ने बताया कि दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुए इस हादसे में मरने वाले की संख्या में वृद्धि हो सकती है क्योंकि घायलों की स्थिति नाजुक है।


Download Android App
Download iOS App



