मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज निर्वाचन आयोग के भारतीय जनता पार्टी के प्रति व्यवहार को ‘अमानवीय’ बताने पर कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि ये चुनाव कर्मचारियों का अपमान है और मुख्यमंत्री को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए।
कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा को चुनाव आयोग द्वारा अमानवीय तरीके से प्रताड़ित किए जाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने ऐसा कहकर चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों का अपमान किया है व उनकी निष्पक्षता पर संदेह व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज को संवैधानिक संस्था पर प्रताड़ना के मामले स्पष्ट करना चाहिये और इस पर माफी मांगना चाहिए।
शिवराज जी कह रहे है कि भाजपा को चुनाव आयोग ने अमानवीय तरीके से प्रताड़ित किया
उन्होंने चुनावी कार्य में लगे कर्मचारियों का ऐसा कहकर अपमान किया है व उनकी निष्पक्षता पर संदेह व्यक्त किया है
उन्हें संवैधानिक संस्था पर प्रताड़ना के मामले स्पष्ट करना चाहिये और इस पर माफी माँगना चाहिये— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) December 5, 2018
कमलनाथ का दावा, कांग्रेस पार्टी 140 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर बनाएगी सरकार
शिवराज सिंह ने आज संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा था कि चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग ने वास्तव में सख्ती भाजपा के साथ की है। उन्होंने एक उदाहरण के माध्यम से आयोग के व्यवहार को ‘अमानवीय’ बताते हुए कहा कि विदिशा में एक कार्यकर्ता रघुवीर दांगी के निधन के बाद वे उनके अंतिम संस्कार में जाना चाहते थे, लेकिन आयोग ने ये कहते हुए उन्हें अनुमति नहीं दी कि वे दूसरे विधानसभा क्षेत्र में नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी भाजपा किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं कर रही।


Download Android App
Download iOS App




