Citroen Basalt को कंपनी ने महज 7.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है। बता दें कि ये इंट्रोडक्ट्री प्राइस है जो आगामी 31 अक्टूबर तक बुक किए गए वाहनों पर ही लागू होगा। यानी भविष्य में कंपनी इस एसयूवी की कीमत में इजाफा कर सकती है।
Highlights
. CITROEN ने किया नया धमाका
. 7.99 लाख रुपये में लॉन्च की कूपे-स्टाइल एसयूवी BASALT
CITROEN ने किया नया धमाका
CITROEN : फ्रेंच कार निर्माता कंपनी ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई कूपे-स्टाइल एसयूवी को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है। सिट्रॉयन ने अपनी इस नई एसयूवी को महज 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में पेश किया है। इसके लॉन्च के साथ ही कंपनी ने इसकी ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसके ग्राहक कंपनी के डीलरशिप और आधिकारिक वेबसाइट के माध्मय से महज 11,001 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं।
बता दें कि, Basalt कंपनी के सी3 एयरक्रॉस मॉडल से ही प्रेरित है. इसका फ्रंट फेस काफी हद तक एयरक्रॉस से ही मिलता जुलता है। हालांकि इसमें स्लोपी रूफलाइन दिया गया है जो इसे कूपे-बॉडी स्टाइल देता है. इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील, LED टेल लैंप और चंकी डुअल-टोन रियर बंपर दिया गया है। इसे 5 मोनोटोन कलर ऑप्शन के साथ कंट्रास्ट ब्लैक रूफ भी मिलता है।


Download Android App
Download iOS App



