Canara Bank: पब्लिक सेक्टर के बड़े बैंक केनरा बैंक ने अपनी MCLR में बदलाव का ऐलान किया है। बैंक ने अपनी सभी टेन्योर की ब्याज दरों में 5 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस इजाफे के बाद ओवरनाइट MCLR 8.20 फीसदी से बढ़कर 8.25 फीसदी तक पहुंच गया है।
Canara बैंक ने बढ़ाई EMI की दरें
पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक (Canara Bank) ने अपने ग्राहकों को जोरदार झटका दिया है। दरअसल, बैंक ने सभी टेन्योर के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 0.05 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब केनरा बैंक से लोन लेना महंगा हो जाएगा। बैंक की नई दरें 12 अगस्त, 2024 से लागू होगी।
केनरा बैंक की एमसीएलआर दरें
केनरा बैंक ने कहा है कि एक साल की अवधि वाली एमसीएलआर अब 9 फीसदी होगी। वर्तमान में यह 8.95 फीसदी है। तीन साल के लिए MCLR 9.40 फीसदी होगी जबकि 2 साल की अवधि के लिए MCLR को 0.05 फीसदी बढ़ाकर 9.30 फीसदी कर दिया गया है। एक महीने, 3 महीने और 6 महीने की अवधि के लिए ब्याज 8.35-8.80 फीसदी के दायरे में होगा।
लेकिन केनरा बैंक ने महंगा कर दिया लोन
हाल ही में आरबीआई की मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें नौवीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया गया। RBI के रेपो रेट को लगातार नौवीं बार 6.5 फीसदी पर बरकरार रखने के एक दिन बाद केनरा बैंक ने ब्याज दर में बढ़ोतरी की है।
क्या होता है MCLR
मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट यानी MCLR एक बेंचमार्क ब्याज दर है, जिसका इसके मुताबिक सभी बैंक अपने ग्राहकों होम लोन, ऑटो लोन समेत कई लोन देते है। बैंक इस ब्याज दर से कम पर लोन की इजाजत नहीं देते हैं।


Download Android App
Download iOS App



