मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रुड़की नगर निगम चुनाव से पहले सोमवार को करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत स्वयं सहायता समूह के महिलाओं और पुरुषों के साथ किसानों को एक से पांच लाख तक का ऋण शून्य प्रतिशत पर ब्याज पर दिया।
ताइवान का फिर से एकीकरण दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती : बीजिंग
त्रिवेंद्र ने कहा कि किसानों की स्थाई समस्याओं के निदान की ओर सरकार बढ़ रही है और उस पर कार्यवाही जल्द शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो से अधिक बच्चे वाला व्यक्ति राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी नहीं निभा सकता है तो उसे जनता का प्रतिनिधि होने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि रुड़की नगर निगम चुनावों को कुछ लोगों ने बाधित करने का प्रयास किया है इसलिए इसमें देर हो रही है लेकिन अब जल्द ही चुनाव होंगे।


Download Android App
Download iOS App



