साबरमती आश्रम पहुंचे CM धामी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया याद

Summary :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कुछ देर चरखा भी चलाया और अपने अनुभव को विजिटर बुक में दर्ज किया। अहमदाबाद, गुजरात में साबरमती के तट पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की तपोस्थली साबरमती आश्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गाँधी जी के नेतृत्व में चलाए गये सत्याग्रह आंदोलन का मुख्य प्रतीक ‘चरखा’ चलाया एवं विजिटर बुक में ह्रदय को अभिभूत करने वाले अपने अनुभव… pic.twitter.com/WoqIqa1PJG — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 2, 2023 बता दें कि मुख्यमंत्री ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर…

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कुछ देर चरखा भी चलाया और अपने अनुभव को विजिटर बुक में दर्ज किया।

बता दें कि मुख्यमंत्री ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर अहमदाबाद दौरे पर हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा और सद्भाव का संदेश पूरी दुनिया को देने वाले राष्ट्रपिता बापू को नमन करता हूं। गांधी जी से हम बचपन से प्रेरित हैं। भारत विश्व का अग्रणी राष्ट्र बने, यह हम संकल्प लेते हैं। राष्ट्रपिता बापू के स्वाधीनता आंदोलन में किए गए कार्य हमेशा से हमें प्रेरणा देने का काम करते हैं।

 

 

Desk Team