पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 7 जनवरी को प्रस्तावित नंदीग्राम यात्रा रद्द हो गई है। मुख्यमंत्री ममता तृणमूल कांग्रेस को पश्चिम बंगाल की सत्ता तक पहुंचाने वाले नंदीग्राम आंदोलन की बरसी पर आयोजित होने वाली सभा में शामिल होने वाली थी, लेकिन अब उनका यह कार्यक्रम रद्द हो गया है।
इसपर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को इस तरह से बहुत सी जगहों पर जाना बंद हो जाएगा। उनके बहुत से कार्यक्रम रद्द करने पड़ेंगे। गौरतलब है कि नंदीग्राम में हर साल तृणमूल कांग्रेस की ओर से शहीद दिवस का पालन किया जाता है।
दंगों के जरिए बंगाल को आग में झोंकना चाहती है BJP, मुझे बनाया जा रहा है निशाना : CM ममता
नंदीग्राम के तृणमूल नेता शेख सूफियान ने ममता बनर्जी के कार्यक्रम के रद्द होने की जानकारी देते हुए कहा, अब इस कार्यक्रम को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुब्रत बक्शी संबोधित करेंगे। उस दिन अब जनसभा के बदले अब कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा।
उन्होंने कहा कि 7 जनवरी को शहीद दिवस पर नंदीग्राम में आयोजित होने वाली जनसभा और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कार्यक्रम भले रद्द कर दिया गया हो, वहां कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। अब मुख्यमंत्री कब नंदीग्राम जाएंगी, यह अभी तय नहीं हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



