CM ममता ने करुणानिधि को उनकी पहली पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Summary :

करुणानिधि के बेटे एम.के.स्टालिन ने ममता बनर्जी और कई अन्य नेताओं को करुणानिधि की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को आयोजित स्मारक बैठक में आमंत्रित किया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एम. करुणानिधि की पहली पुण्यतिथि पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी। बनर्जी मंगलवार शाम चेन्नई के लिए रवाना हुई थी। वहां वह द्रमुक के मुरासोली कार्यालय में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। 
बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘ तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। ’’ सूत्रों के अनुसार करुणानिधि के बेटे एवं द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने ममता बनर्जी और कई अन्य नेताओं को करुणानिधि की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को आयोजित स्मारक बैठक में आमंत्रित किया है। 

करुणानिणि का लंबी बीमारी के बाद पिछले साल सात अगस्त को चेन्नई में निधन हो गया था। द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन, कनिमोझी, एके एंटनी और पार्टी के अन्य नेता, आज अपनी पहली पुण्यतिथि पर चेन्नई के मरीना समुद्र तट पर एम करुणानिधि के स्मारक में भाग लेंगे।

Desk Team