कोरोना वायरस के मद्देनजर गोवा सरकार ने भी राज्य में मंगलवार रात से लॉकडाउन का ऐलान किया है। राज्य में 31 मार्च तक लॉकडाउन जारी रहेगा। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस बात का ऐलान किया। कोरोना के कारण 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र और पंजाब में कर्फ्यू लगाया गया है।
मुख्यमंत्री सावंत ने कहा, लॉकडाउन के तहत राज्य की सभी दुकानें बंद रहेंगी। सरकार आवश्यक वस्तुओं के वितरण की व्यवस्था करेगी। गोवा डेयरी दूध की आपूर्ति करेगी और किराना वितरण के संबंध में कलेक्टर द्वारा निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण की सूचना नहीं है क्योंकि संभवत: कोई इससे ग्रसित नहीं हुआ है। इसलिए हमें ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है।
मैं सभी से घरों में रहने और सरकार की ओर से जारी परामर्श का पालन करने का अनुरोध करता हूं। मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि आज आधी रात से दवा दुकानें और अस्पताल जैसी आपात सेवाओं को छोड़कर अन्य सबकुछ बंद रहेगा, राज्य में 100 प्रतिशत लॉकडाउन होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अधिकार दिया गया है।
कोरोना वायरस को लेकर CM योगी का बड़ा फैसला, यूपी के सभी जिले 27 मार्च तक लॉकडाउन
देशभर में कोरोना के कुल 525 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं वायरस से संकर्मित 44 लोग ठीक हो गए है। देश में कोरोना के मामलों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर देश के लगभग सभी राज्यों में लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना के अब तक सबसे ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं राज्य में मरने वालों की संख्या 2 है।


Download Android App
Download iOS App



