World No-Tobacco Day : CM शिवराज ने लोगों से की तम्बाकू के सेवन से बचने की अपील

Summary :

हर साल 31 मई का दिन विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य तंबाकू के उपयोग से होनेवाले दुष्परिणामों से लोगों को जागरूक करना होता है।

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के नागरिकों से तम्बाकू का सेवन नहीं करने की अपील की है। मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार को ट्वीट कर कहा ‘विश्व में 80 लाख से अधिक अमूल्य जिंदगियां प्रति वर्ष तम्बाकू की भेंट चढ़ जाती हैं। 
उन्होंने कहा, थोड़-सी जागरूकता और प्रयास से हम सब इसे रोक सकते हैं। प्रण करें कि इस जानलेवा तंबाकू के सेवन से स्वयं एवं दूसरों को भी बचायेंगे और स्वस्थ विश्व के निर्माण में योगदान देंगे। हर साल 31 मई का दिन विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य तंबाकू के उपयोग से होनेवाले दुष्परिणामों से लोगों को जागरूक करना होता है।


देशभर में तम्बाकू के सेवन से हर साल लाखों लोग अपनी जान को खतरे में डालते है। तम्बाकू से कई तरह के रोग होते है, जिसमें से मुंह और गले  का कैंसर प्रमुख है। तंबाकू एवं उससे बने उत्पादों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने तंबाकू नियंत्रण कानून सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन, निरोधक तथा व्यापार, व्यवसाय, उत्पादन, आपूर्ति तथा विवरण) अधिनियम 2003 (कोटपा) लागू किया था। हालांकि कानून का सही से क्रियान्वयन नहीं होने पर तम्बाकू उपयोग पर अंकुश नहीं लग पाया।

Desk Team