मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि बहुप्रतीक्षित राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार अतिशीघ्र ही होगा। इसके लिए उनकी प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा व महामंत्री सुहास भगत के साथ बैठक हुई, इसका मुख्य विषय था मंत्रिमंडल का विस्तार, शीघ्र ही मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। मंत्रिमंडल विस्तार के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई, दिल्ली में चर्चा होना है और उसके बाद मंत्रिमंडल का जल्दी विस्तार कर लिया जाएगा।
दुनियाभर में कोरोना मरीजों के आंकड़ों में बढ़ोतरी जारी, संक्रमितों की संख्या 92 लाख के पार हुई
ज्ञात हो कि राज्य में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने और उनके साथ तत्कालीन 22 विधायकों द्वारा सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने के चलते कांग्रेस की कमल नाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी और 15 माह बाद फिर भाजपा की सरकार बनी। 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान ने बतौर मुख्यमंत्री शपथ ली थी, उसके लगभग एक माह बाद पांच मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, उसके बाद से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



