दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर भड़के CM शिवराज, बोले-तालिबानी हो गई है उनकी मानसिकता

Summary :

दिग्विजय सिंह ने एक खबर ट्वीट करते हुए लिखा था कि भारत के अधिकारियों ने तालिबान से गुपचुप बातचीत की है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट किया है। उनके इस ट्वीट में तालिबान का जिक्र किया गया है। दिग्विजय के इस ट्वीट पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुरी तरह भड़क गए हैं। उन्होंने पूर्व सीएम की मानसिकता को ही तालिबानी करार दिया है।
मुख्यमंत्री शिवराज ने बुधवार को अपने बयान में कहा, दिग्विजय सिंह मानसिक रूप से तालिबानी हो गए हैं। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने एक खबर ट्वीट करते हुए लिखा था कि भारत के अधिकारियों ने तालिबान से गुपचुप बातचीत की है। तालिबान नेताओं से भारतीय अधिकारियों की मुलाकात की खबरों पर दिग्विजय सिंह ने लिखा कि यह बहुत गंभीर विषय है। 


उन्होंने कहा, भारत सरकार को इस विषय पर तत्काल वक्तव्य देना चाहिए। क्या बीजेपी आईटी सेल इसको संज्ञान में लेकर राष्ट्र द्रोह की श्रेणी में लेगा। दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद बीजेपी ने उनपर हमला करना शुरू कर दिया है।

Desk Team