मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सक्रिय नेताओं में एक है, वह अपने प्रदेश की प्रगति के लिए हमेशा नई योजनाओं को जनता के समक्ष रखते है और उन योजनाओं को अमलीजामा भी पहनाते है। हाल ही मध्य प्रदेश ने टीकाकरण अभियान में रिकॉर्ड कायम किया है, जो वाकई काबिलेतारीफ है।
शिवराज ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में लोगों की सहायता से बड़ पुण्य कोई और नहीं है। हमारी संस्कृति में भी परहित को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। चौहान सूरज हीरा फांउडेशन द्वारा नौगाँव में स्थापित कोविड केयर सेंटर के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम को मंत्रालय भोपाल से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड की कठिन परिस्थितियों में सूरज हीरा फाउंडेशन मेहसाणा गुजरात के धर्मेन्द, लाटोरिया ने अपनी मातृ भूमि तथा जन्म भूमि नौगाँव छतरपुर के लोगों की सहायता के लिए जिस प्रकार कार्य किया, वह संवेदनशीलता का उदाहरण है।
पत्रकार राकेश अग्निहोत्री की पहल से हुए स्वास्थ्य, शिक्षा और गरीब कल्याण के कार्यों से बुंदेलखंड की जनता को बहुत राहत मिली है। चौहान ने कहा कि गुजरात में रहते हुए अपनी जन्म भूमि और वहाँ के लोगों की चिंता करना और उनके लिए काम करना सूरज हीरा फाउंडेशन के शुभ संकल्प को दर्शाता है।
कोविड का सामना करने में ऐसी संस्थाओं के सहयोग से सरकार को बहुत मदद मिली है। प्रदेश की रणनीति जनता को भागीदार बनाकर चुनौतियों का सामना करने की रही है। फाउंडेशन द्वारा नौगाँव में मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल आरंभ करने की इच्छा व्यक्त की गई है। राज्य सरकार इसमें अधिकतम सहयोग देगी।
स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज सेवा में सक्रिय सूरज हीरा फाउंडेशन द्वारा छतरपुर जिले के नौगाँव में आईसीयू कोविड केयर सेंटर विकसित किया गया है। फांउडेशन द्वारा 20 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर सहित अन्य आवश्यक मेडिकल उपकरण व सामग्री भी प्रदान की गई है। खजुराहो सांसद वी.डी। शर्मा भी वर्चुअली सम्मिलित हुए।


Download Android App
Download iOS App



