भोपाल (मनीष शर्मा) मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 26 जुलाई से 11वीं और 12वीं के स्कूल खोलने पर विचार कर रहे हैं। इसमें बच्चे 50 प्रतिशत संख्या जा सके। पचास प्रतिशत ऐसा कि आधे एक दिन आए आधे दूसरे दिन आए। 1 अगस्त से कॉलेज भी खोल सकते हैं। 15 अगस्त तक सब ठीक-ठाक रहा तो छोटी क्लास के स्कूल भी खोले जाने पर विचार करेंगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान विद्या भारती मध्यक्षेत्र शैक्षिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के भवन “अक्षरा” के लोकार्पण समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। सीएम शिवराज ने कहां की हम कोरोना की तीसरी लहर पर लगातार नजर रख रहे हैं। कहीं भी केस आए तो कंटेनमेंट जोन बनाए। अस्पतालों की व्यवस्था, वैक्सीनेशन की प्रक्रिया जारी है। मध्यप्रदेश में संक्रमण का आलम यह है कि 20 केस आए हैं।

सीएम शिवराज ने कहा कि तीसरी लहर आएगी या नहीं आएंगे यह कहा नहीं जा सकता। लेकिन, कुछ एक्सपर्स्ट कहते हैं कि आएगी। इसे हम रोकने का भी प्रयास कर रहे हैं। बच्चे भी कुंठित हो रहे हैं। घर बैठे बैठे। बाजार खुल गए हैं, आना-जाना शुरू हो गया। सरकार के नाते भी हमको लगता है कि 25-26 जुलाई से 11वीं और 12वीं के स्कूल खोले जाएं। इसमें बच्चे 50 प्रतिशत संख्या जा सके। पचास प्रतिशत ऐसा कि आधे एक दिन आए आधे दूसरे दिन आए। यदि सबकुछ ठीक रहा तो अगस्त में कॉलेज भी खोल सकते हैं।

कोविड-19 तिथि पर सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में अभी कोरोना नियंत्रण में है, परिस्थिति पर हम पूरी तरह से नज़र रखे हुए हैं। अभी 20 के आसपास पॉज़िटिव प्रकरण आ रहे हैं और एक्टिव केस 250 के आसपास है। संभावित तीसरी लहर से निपटने की हम तैयारी कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



