मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा उपचुनाव के लगातार प्रचार मैदान में उतरे हुए हैं। रविवार को पृथ्वीपुर विधानसभा सीट के लिए सिमरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर बीजेपी प्रत्याशी शिशुपाल यादव और राज्य सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव, डॉ प्रभुराम चौधरी और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री शिवराज ने इस क्षेत्र में कथित आतंक की ओर इशारा करते हुए कहा कि किसी को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। केंद्र में नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार है, जो सबके मान सम्मान की रक्षा में विश्वास करती है। राज्य की बीजेपी सरकार पर सबसे पहला हक गरीबों और किसानों का है। हम सभी वर्गों का बगैर किसी भेदभाव के विकास करते हैं।
कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व को निशाने पर लेते हुए बोले CM शिवराज- ‘सर्कस’ जैसी हो गई है पार्टी की स्थिति
मुख्यमंत्री शिवराज ने क्षेत्र के विकास के संबंध में कहा कि वे जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा था कि प्रत्येक खेत में पानी पहुंचाएंगे और इस दिशा में कार्य तेजी से हुआ है। उन्होंने कहा कि चुनाव विकास के लिए होते हैं और वे विकास की ‘गारंटी’ है।
मुख्यमंत्री ने बीजेपी प्रत्याशी को इस क्षेत्र से जिताने की अपील करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने पिछले डेढ़ दशकों के दौरान विकास के ही कार्य किए हैं। बीच में 15 माह के लिए कांग्रेस की सरकार आयी थी, तब उसने विकास कार्य ही बंद कर दिए थे। फिर से बीजेपी सरकार बनने पर विकास और जनकल्याणकारी कार्य प्रारंभ हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बीजेपी इसी तरह लोगों के कल्याण के लिए कार्य करती रहेगी।


Download Android App
Download iOS App



