cm शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश में आपत्तिजनक वेब-सीरीज पर लगा सकते है बैन

Summary :

मध्य प्रदेश सरकार आने वाले दिनों में आपत्तिजनक वेब-सीरीज पर प्रतिबंध लगा सकती है। इस दिशा में आवश्यक कदम भी बढ़ाए जा सकते हैं।

मध्य प्रदेश सरकार आने वाले दिनों में आपत्तिजनक वेब-सीरीज पर प्रतिबंध लगा सकती है। इस दिशा में आवश्यक कदम भी बढ़ाए जा सकते हैं। यह संकेत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए हैं। राजधानी में चल रहे धार्मिक आयोजन में कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर द्वारा आपत्तिजनक वेब-सीरीज को लेकर कही गई बात पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, युवा पीढ़ी संस्कृति से विमुख हो रही है। इसके लिए राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी। साथ ही नशे पर नियंत्रण के पूरे प्रयास किए जाएंगे। अभी हाल ही में मध्यप्रदेश में शराब अहाते बंद किए गए हैं, जो इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
लाडली बहना की हो रही है कथा
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महाराज भागवत कथा कह रहे हैं। मैं आजकल लाडली बहना कथा कह रहा हूं। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की जनता की ओर से महाराज जी का स्वागत किया। इसके पूर्व महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि मध्यप्रदेश धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व की भूमि है।

Desk Team