मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)के उज्जैन में सीएम शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh) एक्शन मूड में आ गई है। एक बार फिर से बुलडोजर (bulldozer)चलेगा। प्रशासन ने मकान तोड़े जाने की सूची तैयार कर ली है। गुंडागर्दी के खिलाफ सभी राजनीतिक दलों (Political parties) ने एक सुर में कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।कार्रवाई की मांग के बाद मकान पर बुलडोजर चलाने की रणनीति बना ली गई है।
सभी राजनीतिक दल हुए एकजुट
आपको बता दें कि उज्जैन में पिछले 3 दिनों के दौरान लगातार गंभीर आपराधिक वारदात हुई है। बीजेपी समेत कांग्रेस ने भी एक सुर में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। बीजेपी और कांग्रेस के गुंडा अभियान पर एकमत हो जाने से जिला प्रशासन और पुलिस का मनोबल बढ़ गया है। कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक शहर की कानून व्यवस्था किसी को हाथ में लेने की इजाजत नहीं होगी। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर हमेशा जिला प्रशासन प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने को गंभीर रहा है।
कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई
बुलडोजर चलाने से पहले बदमाशों को नोटिस भी दिए गए हैं। नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस ने कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक तिरुपति गोल्ड कॉलोनी में महिला पर हमला, सूदखोरी और बीजेपी पार्षद पर जानलेवा हमले को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है।


Download Android App
Download iOS App



