फटी जींस वाले बयान पर CM तीरथ सिंह रावत ने मांगी माफी, कहा- सब पहन सकते है अपनी मर्जी के कपड़े

Summary :

फटी जींस वाले बयान पर विवादों से घिरे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा यदि उनके बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई है, तो वह उसके लिए वह क्षमा मांगते हैं।

फटी जींस वाले बयान पर विवादों से घिरे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा यदि उनके बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई है, तो वह उसके लिए वह क्षमा मांगते हैं। हर व्यक्ति अपनी इच्छा-पसंद के परिधान पहनने के लिए स्वतंत्र है।
उन्होंने कहा कि उनका ये बयान संस्कारों के परिपेक्ष्य में था। बता दे उन्होंने तीन दिन पहले  महिलाओं के ‘फटी जींस’ पहनने को लेकर टिप्पणी की थी। इस मामले में उनका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।  वीडियो में वह श्रीनगर के कालेज का किस्सा सुनाते हुए लड़कियों के शॉर्टस पर टिप्पणी करते सुनायी दे रहे हैं।
वहीं, उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन के बाद से मुद्दा तलाश रही कांग्रेस इसे हाथ से नहीं जाने देना चाहती थी। कांग्रेस ने  देहरादून, अल्मोड़ा, हिरद्वार समेत कई शहरों में  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ प्रदर्शन किया और इस्तीफे कि मांग भी की।

Desk Team