कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये सूक्ष्म निरुद्ध क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री ने रविवार को प्रधानमंत्री से फोन पर बात करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य सरकार के प्रयासों की भी सराहना की।
मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, ”आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से बात की और उन्हें राज्य में महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिये उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने सरकार के प्रयासों की सराहना की और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये सूक्ष्म निरुद्ध क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित करने का सुझाव दिया।”

इससे पहले, गुरुवार को प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंस के बाद सीएम येदियुरप्पा ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिये मनिपाल समेत राज्य के 7 जिला केन्द्रों में 10 से 20 अप्रैल के बीच रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की थी।


Download Android App
Download iOS App



