कर्नाटक में भी कोरोना वायरस के मामलो में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में राज्य में फिर से लॉक डाउन लगाए जाने की संभावनाओं को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मंगलवार को सिरे से ख़ारिज कर दिया है। कोरोना के मौजूदा हालातों पर मुख्यमंत्री ने 18 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा कि कोरोना की स्थिति पर चर्चा के लिए उन्होंने 18 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उन्होंने आगे कहा, ‘अभी लॉकडाउन का सवाल ही नहीं उठता। एडवाइजरी कमेटी ने कहा है कि 2 मई तक संक्रमितों की संख्या बढ़ेगी, इसलिए लोगों को कोरोना के नियमों का पालन करना चाहिए।’
महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब में संक्रमण के मामले बढ़ने के लिए संजय राउत ने केंद्र को ठहराया दोषी
गौरतलब है कि अपने सोमवार के बयान में मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो राज्य में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। कर्नाटक में सोमवार को कोविड-19 के 9,579 नए मामले आए और 52 मौतें हुईं। इन नए मामलों से राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 10.74 लाख हो गए और मृतकों की संख्या 12,941 हो गई।


Download Android App
Download iOS App



