ऋषिकेश : राजकीय ऑटोनॉमस कॉलेज ऋषिकेश की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर सीरियल ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है। हैकर्स ने वेबसाइट पर पाकिस्तान के झंडे के साथ एक सैनिक का सांकेतिक फोटो डाला। साथ ही देश विरोधी सामग्री डालते हुए सीरियल ब्लास्ट की धमकी दी है। मामला सोमवार का है।
ऑटोनॉमस कॉलेज के मीडिया समन्वयक डा. दयाधर दीक्षित के अनुसार सुबह कॉलेज के कुछ छात्रों ने उन्हें बताया कि कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर पाकिस्तान का झंडा दिखाई दे रहा है। इस पर उन्होंने वेबसाइट को चेक किया तो उसमें पाकिस्तान के झंडे के साथ एक सैनिक का सांकेतिक फोटो प्रदर्शित हो रहा था।
इसमें हैकर्स ने स्वयं को पाकिस्तानी हैकर बताते हुए सीरियल ब्लास्ट करने की धमकी दी है। मीडिया समन्वयक ने बताया कि इसकी जानकारी हमने अपने सर्वर आपरेटर को दी। फिलहाल वेबसाइट को तीन मिनट के अंदर सिक्योर कर लिया गया। उन्होंने बताया कि हमारा सर्वर मल्टीलेयर सिक्योरिटी से लैस है।
इसमें कोई भी हैकर हमारे डाटा को किसी भी हाल में कैप्चर नहीं सकता है। वेबसाइट पर इस लहजे में दी गई धमकीहैकर ने लिखा कि भारत वालों कश्मीर के बारे में सोचना भी मत। तुम चाहे कितनी भी कोशिश कर लो, पर हमें तुम्हें कभी जीतने नहीं देंगे। अगर तुम फिर भी नहीं मानोगे तो हम भारत में सीरियल ब्लास्ट करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



