हल्द्वानी : क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट के विरोध में चौथे दिन भी निजी अस्पतालों की हड़ताल जारी हैं। इससे मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। हड़ताल के चलते सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ ज्यादा दिखाई देने लगी हैं। राजकीय महिला चिकित्सालय, सोबन सिंह जीना अस्पताल तथा सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में मरीजों की तादाद अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा हैं। मरीज इलाज कराने के लिए भटकते रहे।
कृष्णा हॉस्पिटल में 15 वर्षीय बालक डॉक्टर को दिखाने के लिए बैठा दिखाई दिया यह बालक लोहाघाट से आया हुआ है। उसके भाई रतन ने बताया कि वह 8 दिन से यहां होटल में रुके हुए हैं। उसके भाई तेजपाल का हाथ का ऑपरेशन कृष्णा हॉस्पिटल में हुआ था। हड़ताल के कारण वह डाक्टरों को नहीं दिखा पा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



