10 बॉलीवुड सितारे जो मांसाहार छोड़कर बन गए पूरी तरह शाकाहारी

Summary :

बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जिनमे से कुछ ने तो नॉन वेज को हाथ तक नहीं लगाया और कुछ ऐसे है जो पहले नॉन वेज खाते थे पर अब पूरी तरह शाकाहारी है।

अकसर आपने भी ये सुना होगा की ताकत और सेहतमंद रहने के लिए नॉन वेज खाने को प्राथमिकता दी जाती है। कई डाइट प्लानर्स ने भी आपको जिम आदि ज्वाइन करने के बाद अपनी डाइट में नॉन वेज आइटम्स शामिल करने के लिए कहा होगा। लेकिन ऐसा बिलकुल भी सही नहीं है की अगर आप नॉन वेज नहीं खायेंगे तो आप सेहतमंद और ताकतवर नहीं बन पाएंगे।

बॉलीवुड सितारे

कुछ लोग बॉडी को फिट और चार्मिंग बनाने के लिए अंडे, मांस, मछली का सेवन जरूरी समझते हैं लेकिन ये गलत है। बॉडी फिटनेस और ख़ूबसूरती के लिए फ़िल्मी सितारों से अच्छा को उदाहरण नहीं हो सकता। तो आज हम आपको बताते है बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जिनमे से कुछ ने तो नॉन वेज को हाथ तक नहीं लगाया और कुछ ऐसे है जो पहले नॉन वेज खाते थे पर अब पूरी तरह शाकाहारी है।

बॉलीवुड सितारे

अपनी ख़ूबसूरती और बॉडी को मेन्टेन रखने के लिए ये सितारे पूरी तरह शाकाहार पर निर्भर है और इन सेहत में कोई कमी नहीं है।आईये नजर डालते है बॉलीवुड की इन हस्तियों की लिस्ट पर जो है प्योर वेजीटेरियन।

1.मल्लिका शेरावत:

 

बॉलीवुड सितारे

2011 में मल्लिका शेरावत को PETA ने सबसे हॉट शाकाहारी सेलेब्रिटी के खिताब से नवाजा। उन्होंने माना कि शाकाहारी रहने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है इसलिए उन्होंने ये फैसला लिया।

2.अमिताभ बच्चन:

 

बॉलीवुड सितारे

अमिताभ अपने आकर्षक व्यक्तित्व और आवाज के साथ इस उम्र में भी जिस ऊर्जा के साथ काम करते हैं, वो कम ही लोग कर पाते हैं। अमिताभ अपनी इस ऊर्जा का राज शाकाहार को बताते हैं।

3.जैकलीन फर्नांनडिस:

बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड की ब्यूटी जैकलीन भी जानवरों पर हिंसा के खिलाफ हैं। इसीलिए उन्होंने डेयरी प्रोडक्ट्स और अंडे खाना भी बंद कर दिया। 2014 में PETA ने उन्हें ‘Woman of The Year’ अवार्ड से नवाजा था।

4.रेखा:

 

बॉलीवुड सितारे

मशहूर एक्ट्रेस रेखा का मानना है कि शाकाहारी रहने से ज्यादा बौद्धिक होकर सोचा जा सकता है। इसी वजह से वो शाकाहारी हैं।

5.शाहिद कपूर:

 

बॉलीवुड सितारे

शाहिद मानते हैं कि सब्जियां खाने से इंसान ज्यादा समय तक फिट रह सकता है, इसीलिए उन्होंने शाकाहार चुना।

6.कंगना रनौत:

 

बॉलीवुड सितारे

कंगना का मानना है कि शाकाहार अपनाने के बाद उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए, जिनसे वो खुश हैं।

7. अनुष्का शर्मा:

बॉलीवुड सितारे

एक पत्रिका में छपी रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का अपने कुत्ते की वजह से शाकाहारी हो गईं। उनके कुत्ते ‘Dude’ को मीट की गंध पसंद नहीं थी, इसलिए उन्होंने भी मीट खाना छोड़ दिया।

8.आयशा टाकिया:

बॉलीवुड सितारे

‘वांटेड’ फेम आयशा टाकिया ने जिंदगी भर नॉनवेज न खाने का प्रण लिया है। उनका कहना है कि उन्हें जानवरों का मारा जाना पसंद नहीं।

 

9.ऋचा चड्ढा:

बॉलीवुड सितारे

मॉडल और बेहतरीन अदाकारा ऋचा चड्ढा पूरी तरह शाकाहारी हैं। यहां तक कि डेयरी प्रोडक्ट्स और अण्डे भी नहीं खातीं। ऋचा ने जानवरों के संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था PETA के लिए एक फोटोशूट भी कराया। जिसमें उसमें उन्होंने मछलियों के संरक्षण का संदेश देने के लिए मछली जैसी ड्रेस पहनी थी।

10.आलिया भट्ट:

 

बॉलीवुड सितारे

क्यूट आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे कम उम्र की अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने गर्मी से परेशान होकर नॉनवेज छोड़ने का फैसला लिया।

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भारत’ से डरा पाकिस्तान, उठाये ये बड़े कदम

Desk Team