बीते 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा सीआरपीएफ काफिले पर कायराना आतंकी हमला हुआ जिसमे 44 जवान शहीद हो गए। इस हमले के बाद से भारत में पाकिस्तान के विरोध की लहर उठी है तो बदला मांग रही है। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों अब बेहद तल्ख़ हो गए है।
पाकिस्तान द्वारा कराये गए इस आतंकी हमले की निंदा सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हो रही है। बॉलीवुड भी इस हमले के खिलाफ आवाज उठा रहा है और इंडस्ट्री में पाक कलाकारों का काम बैन कर दिया गया है।
एक तरफ जहाँ अजय देवगन ने अपनी फिल्म टोटल धमाल को पाकिस्तान में रिलीज़ करने से मना कर दिया है वहीँ पाकिस्तान ने भी सलमान खान की फिल्म भारत को पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ करने पर रोक लगा दी है।
जी हाँ सलमान खान की ये फिल्म ईद के मौके पर भारत और पाकिस्तान दोनों जगह रिलीज़ होने वाली थी। पाकिस्तान को डर है की सलमान खान की फिल्म से पाकिस्तान की अवाम पर गलत असर पड़ सकता है।
बॉलीवुड में पाकितानी कलाकारों को बैन करने के बाद पिछले दिनों मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेंशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ऑफ ने पाकिस्तान में एक सर्कुलर जारी किया गया था। जिसके मुताबिक, पाकिस्तान में ईद से दो दिन पहले और इसके दो हफ्ते बाद तक कोई भी भारतीय फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी।
इस बार ईद के मौके पर पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर सलमान की फिल्म भारत के साथ पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म ‘दि लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ रिलीज़ होनी थी और माना जा रहा था की दोनों फिल्मों में कड़ी टक्कर होगी।
आपको बता दें पाकिस्तान में वहां की फिल्मों से ज्यादा बॉलीवुड फ़िल्में को लोग ज्यादा पसंद करते है और यही लोकप्रियता कम करने के लिए पाकिस्तान की तरफ से ये अटपटे कदम उठाये जा रहे है।


Download Android App
Download iOS App









