हरिद्वार : चन्द्राचार्य चौक स्थित सूर्या कॉम्प्लैक्स की छत पर करवाए जा रहे अवैध निर्माण कार्य को एचआरडीए ने सील कर दिया है, इससे व्यापारियों में बहुत खुशी है। विभाग के अधिशासी अभियंता श्याम मोहन शर्मा ने बताया की बिना अनुमति के कार्य हो रहा था, जिसे सील किया गया। न्यू चन्द्राचार्य चौक व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों में इस कार्य को लेकर बहुत रोष था। समस्त व्यापारी एचआरडीए के सचिव से मिले और फ़ाइल खुलवाई जिसके बाद सीलिंग का कार्य हुआ।
विगत दिनों कलैक्ट्रेट भवन में लगे जनता दरबार में डीएम के समक्ष अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला फरियादियों ने उठाया था। स्थानीय लोगों ने शिकायत में बताया कि जिस स्थान पर काॅलोनाईजर ने प्लाटिंग की हैं उसके लिए काॅलोनाइजर ने प्लाटिंग का कोई मानचित्र एचआरडीए से स्वीकृत नहीं कराया हैं। डीएम ने इस मामले में जांच की कारवाई तक प्लाॅटों की बिक्री पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद एचआरडीए अधिकारियों की नींद टूटी थी और अवैध् कालोनी का धवस्तीकरण उन्हें करना पड़ा था।
अवैध प्लाटिंग किए जाने के ऐसे कई मामले हैं जिन पर विभागीय अधिकारियों ने प्लाटिंग के धवस्तीकरण के आदेश पारित करने के बाद कुंडली मार ली हैं। सूत्रों कि मानें तो अब भू व्यवसाई से सेंटिग कर भ्रष्टाचारियों द्वारा धवस्तीकरण के आदेशों को ठंडे बस्ते में डालते हुए फाईल को शमन की कारवाई के लिए मेज दर मेज खिसकाया जा रहा हैं। अनाधिकृत निर्माण के कई मामले विभागीय कार्यालय में विचाराधीन हैं।
– संजय चौहान


Download Android App
Download iOS App



