हल्द्वानी : जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले खेल महाकुम्भ-2018 के कार्यक्रमों की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में सम्पन्न हुई। सुमन ने कहा कि राज्य में खेलों के विकास एवं युवाओं में खेल संस्कृति को विकसित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
सुमन ने कहा कि खेल महाकुंभ उभरते हुए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही प्रतिभावान खिलाड़ियों के आगे बढ़ने का मार्ग भी प्रशस्त करता है। इसलिए खेल महाकुंभ के लिए चयनित विधाओं में शतप्रतिशत खिलाड़ियों को प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें तथा जानकारी के अभाव में एक भी खिलाड़ी प्रतिभाग करने से वंचित न रहे।
सुमन ने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने खेलों के आयोजन हेतु चयनित स्थलों पर सभी व्यवस्थाएं दुरस्त करने के निर्देश दिये। श्री सुमन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि खेल महाकुंभ से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों, शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों को खेल महाकुंभ के दौरान कोेई भी छुट्टी अनुमन्य नहीं होगी।
सुमन ने कहा कि खेल महाकुंभ से जुड़े व्यक्ति अपना पूरा ध्यान खेल महाकुंभ का सफल आयोजन कराने पर केन्द्रित करें। जनपद में न्याय पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 20 दिसम्बर को किया जायेगा तथा विकास खण्ड स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 23 से 27 दिसम्बर तक किया जायेगा तथा जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 3 जनवरी 2019 के बाद किया जायेगा।
ब्लाॅक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 300 रूपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 200 रूपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 150 रूपये की नकद धनराशि के साथ ही प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा।
– संजय तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



