मणिपुर हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही जहां अब मणिपुर के विष्णुपुर से एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें साफ देखा जा सकता है मणिपुर पुलिस और असम राइफल जवानों के बीच तीखी नोकझोंक हो रही है। इस वीडियो में मणिपुर पुलिस असम राइफल जवानों पर यह आरोप लगाते हुए दिख रहे हैं कि, उन्होंने कुकी समुदायों के उपद्रवियों के साथ मिलीभगत की है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो करीबन 9 असम राइफल्स के कैस्पर बुलेट प्रूफ गाड़ियों को क्वाक्टा गोथोले रोड पर ही रोक दिया गया। जिसके बाद उनकी सामान्य बातचीत नोकझोंक में बदल गई। बता दें की क्वाक्टा गोथोल रोड वाला पूरा इलाका कुकी समुदाय के चुराचांदपुर से सटा हुआ है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस के बीच जोकझोंक हुई हो। बाली ऐसा कई बार हो चुका है। जून के महीने के भी ऐसी ही वारदात सामने आई थी।
पहले भी हो चुकी है नोकझोंक
शक्ति सेन के नेतृत्व वाली मणिपुर पुलिस ने असम राइफल्स ने कुकी उग्रवादियों के साथ मिलकर साथ मिलकर उनके कामों में अड़चन लाने का आरोप लगाया है। जून के महीने में 37 असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस के बीच इसी तरह का विवाद जुगनू पुलिस स्टेशन में हुआ था। जिस कारण दोनो के बीच बड़ी झड़प देखने को मिली थी। बता दें की मणिपुर सेना के स्पीयर कोर ने ट्वीट करके बताया है की शनिवार के दिन तीन लोगों की हत्या के बाद ही ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। और इसी तरह की एक तलाशी अभियान के दौरान भारतीय सेना पर मोनचैम के विद्रोहियों ने गोलीबारी शुरू की थी। जिसके बाद ही सुनियोजिततरीके से कार्यवाई की गई। जिस दौरान KIA के एक सशत्र विद्रोही को गोली लगी। जिसे बाद में पकड़ लिया गया था, लेकिन कई विद्रोही भागने में सफल रहे थे। मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर संघर्ष अभी जारी है। मणिपुर के विष्णुपुर में शनिवार के दिन दोबारा हिंसा भड़की। जहां कुकी उग्रवादियों ने परिवार के 3 सदस्यों की हत्या कर दी।


Download Android App
Download iOS App



