उत्तर त्रिपुरा के ढलाई जिले में यहां रविवार को कमालपुर के उपखंड में शहरी निकाय उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आतंक एवं भय का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए अपने पार्टी के उम्मीदवार का नामांकन पत्र वापस लेने की घोषणा की है। कांग्रेस नेता एवं चुनाव तैयारी के अध्यक्ष मणिक भट्टाचारजी ने सूचित किया ‘‘कल रात से भाजपा के हिंसा और भय के माहौल को देखते हुए हमने चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों को नामांकन पत्र वापस लेने का फैसला किया है।
कुछ शरारती तत्वों ने हमारे उम्मीदवार पर रविवार दिनदहाड़ हमला किया और पुलिस में दी गयी शिकायत को वापस लेने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया ‘‘ दिनदहाड़ मोटरसाइकिल सवार घरों के आसपास घूमते है और और नेताओं को धमकी देते हैं। यहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है इसलिए हमने उम्मीदवारों को नामांकन पत्र वापस लेने का फैसला किया है।’’ उन्होंने बताया कि वह इसके बारे में मंगलवार को चुनाव अधिकारी को भी सूचित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



