कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक को त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सोमवार को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया।पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वासनिक की नियुक्ति की।
अगले वर्ष फरवरी-मार्च में होने हैं चुनाव
इसके साथ ही, मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए सांसद बेनी बेहनन और पूर्व सांसद जेडी सीलम को पर्यवेक्षक बनाया गया है। नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा और सांसद के. जयकुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली और सांसद अब्दुल खलिक को पर्यवेक्षक बनाया गया है।पूर्वोत्तर के इन तीनों प्रदेशों में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने हैं।


Download Android App
Download iOS App



