KMC चुनाव : कांग्रेस उम्मीदवार ने हाई कोर्ट का किया रुख, TMC पर लगाया हमले का आरोप

Summary :

कांग्रेस प्रत्याशी, रबी साहा ने दावा किया कि TMC के समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की और घटना का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

कोलकाता में हाल ही में संपन्न हुए नगर निगम चुनाव के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार पर कथित तोर पर हमला हुआ। इस घटना को लेकर उम्मीदवार ने कोलकाता हाई कोर्ट का रुख करते हुए पुलिस सुरक्षा देने का अनुरोध किया है। कांग्रेस उम्मीदवार की याचिका पर कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हो सकती है।
कोलकाता नगर निगम के 19 दिसंबर को चुनाव के लिए वार्ड नंबर 16 से कांग्रेस प्रत्याशी, रबी साहा ने दावा किया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की और घटना का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा ने उन्हें इस संबंध में एक याचिका दायर करने की अनुमति दी।

KMC चुनाव में जारी रहा ममता का जादू, BJP को पछाड़ कर TMC ने दर्ज की प्रचंड जीत, कांग्रेस को मिली 2 सीटें

साहा के वकील ने दावा किया कि पुलिस ने प्रकरण के बाद आवश्यक कार्रवाई नहीं की। साथ ही कहा कि वह कोर्ट से पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने और साहा को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश देने का अनुरोध करेंगे। चुनावों के लिए मतगणना मंगलवार को हुई थी, जिसमें सत्तारूढ़ टीएमसी ने 134 सीटों पर कब्जा कर 144 सदस्यीय केएमसी पर नियंत्रण हासिल कर लिया था, और जीत की हैट्रिक लगाई।

Desk Team