कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री पर दिए गए बयान की आलोचना करते हुए कहा है कि कांग्रेस विषकुंभ बन गई है और प्रधानमंत्री मोदी के बारे में जहर ही फैलाती रहती है।
प्रधानमंत्री ने देश को नवजीवन दिया
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता कभी कहते हैं कि मोदी मौत के सौदागर हैं तो कभी कोई कहता है, सारे मोदी चोर है। कोई कहता है, मोदी सांप है तो कोई उनको नीच बोलता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि सत्ता जाने की छटपटाहट के कारण कांग्रेस के विष्कुंभ से जहरीले बयान निकल रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी तो जहर पीने वाले, विषपान करने वाले नीलकंठ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांप नहीं, बल्कि देश की सांस, जनता की आस हैं और लोगों का विश्वास हैं और जैसे ऑक्सीजन पूरे शरीर को जीवन भी देती है और स्फूर्ति से भर देती है, वैसे प्रधानमंत्री ने देश को नवजीवन दिया है।
केवल डबल इंजन की सरकार ही भाजपा को बचा सकती है
चौहान ने कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक को एसएमएस मतलब सिद्धारमैया, मल्लिकार्जुन खरगे और शिवकुमार से बचाना है। जिस तरह से एक करप्ट मैसेज मोबाइल खराब कर देता है, ठीक वैसे ही ये करप्ट एसएमएस कर्नाटक के भविष्य को खराब कर देगा । केवल डबल इंजन की सरकार ही भाजपा को बचा सकती है।


Download Android App
Download iOS App



