कांग्रेस ने मणिपुर में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए पांच अन्य राजनीतिक दलों के साथ मिलकर चुनाव पूर्व गठबंधन बनाया है। इस गठबंधन के नाम और न्यूनतम साझा कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
मणिपुर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एन लोकेन ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल (सेक्यूलर) और फॉरवर्ड ब्लॉक के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काम करेगी।
काकचिंग को छोड़ सभी सीटों पर सयुंक्त उम्मीदवार उतारेंगा गठबंधन
उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए पार्टियों ने एक साझा लक्ष्य के साथ हाथ मिलाया है। कांग्रेस विधायक दल के नेता ओ इबोबी ने कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन ने काकचिंग सीट को छोड़कर शेष 59 विधानसभा सीटों पर साझा उम्मीदवारों को खड़ा करने का फैसला किया है।


Download Android App
Download iOS App



