गोवा विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा से पहले एकजुटता बनाए रखने के कांग्रेस के प्रयास का उपहास करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस राज्य में सिर्फ विपक्षी दल के नेता का पद बचाने के प्रयास में जुटी हुई है। गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती बृहस्पतिवार, 10 मार्च की सुबह शुरू होनी है।
कांग्रेस को 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी
भाजपा के प्रवक्ता उरफान मुल्ला ने कहा, ‘‘राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार है जब मौजूदा विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं ने यह जानने के बाद कि चुनाव में उन्हें 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी, अपने लोगों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया है ताकि वे विपक्ष के नेता का पद बचा सकें।
भाजपापूर्ण बहुमत से जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस चिंतित है कि उसके पास महज दो-तीन विधायक ही होंगे, जैसा कि चुनावों से पहले था। पीटीआई से बातचीत में मुल्ला ने कहा, ‘‘कांग्रेस इकाई से ऊपर नहीं जाएगी। अपने उम्मीदवारों को साथ रखकर वह सुनिश्चित करना चाहती है कि कम से कम विपक्ष के नेता पद के लिए दावा कर सके।’’ उन्होंने दावा किया कि भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी।


Download Android App
Download iOS App



