कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार जनता से अनाप-शनाप राशि वसूल रही है। उन्होंने कहा कि कभी चालान तो कभी किसानों से बीमा प्रीमियम और कभी छात्रों से बढ़ी हुई फीस के नाम पर वसूली की जा रही है।
अपने निवास स्थान पर बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए किरण चौधरी ने सरकार पर भिवानी को पानी देने के मामले में सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।
साथ ही कहा कि यहां पानी माफिया लोगों को पानी पहुंचा रहा है तो सरकार क्यों नहीं पहुंचा सकती। उन्होंने कहा कि पांच साल में आज हरियाणा विकास की बजाय कर्ज और बेरोजगारी में देश में नबंर वन हो चुका है।


Download Android App
Download iOS App



