कांग्रेस नेता ने CBI को लिखा पत्र,शाह के कोनराड संगमा सरकार को भ्रष्ट बताने वाले बयान की जांच की मांग की

Summary :

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सीबीआई को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि मेघालय की पूर्ववर्ती कोनराड संगमा सरकार को भ्रष्ट बताने वाले बयान के लिए गृह मंत्री अमित शाह को तलब कर वह सूचना और तथ्य लिए जाए जिनके आधार पर उन्हें ऐसा दावा किया था।

 कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सीबीआई को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि मेघालय की पूर्ववर्ती कोनराड संगमा सरकार को भ्रष्ट बताने वाले बयान के लिए  गृह मंत्री अमित शाह को तलब कर वह सूचना और तथ्य लिए जाए जिनके आधार पर उन्हें ऐसा दावा किया था। उन्होंने सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल से यह आग्रह भी किया कि शाह द्वारा लगाए गए आरोप की जांच भी की जाए।रमेश ने यह पत्र 21 मार्च को लिखा और इसकी प्रति बृहस्पतिवार को ट्विटर पर साझा की।
रमेश ने अपने पत्र में क्या लिखा है
उन्होंने पत्र में कहा है, मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि 17 फरवरी 2023 को अमित शाह ने अपनी एक सार्वजनिक सभा में कहा था कि तत्कालीन मेघालय सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है। रमेश ने दावा किया, अमित शाह भारत सरकार में गृह मंत्री हैं, ऐसे में वह सूचना और तथ्य उनके पास अवश्य रहे होंगे जिनके आधार पर वह ऐसे निष्कर्ष तक पहुंचे होंगे। कुछ ऐसे कारण रहे होंगे कि अमित शाह तत्कालीन मेघालय सरकार के भ्रष्ट आचरण और गतिविधियों के संदर्भ में कदम उठाने में विफल रहे।

बयान को लेकर सूचना और तथ्य से संबंधित मांगे सबूत
उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रहित में आपसे आग्रह करता हूं कि अमित शाह को तलब किया जाए और उनसे वह सभी सूचना और तथ्य देने के लिए कहा जाए जिनके आधार पर उन्होंने ऐसा आकलन किया था। फिर मामले की जांच की जाए। कांग्रेस नेता ने कहा, मैं आपसे यह जांच करने का भी आग्रह करता हूं कि अमित शाह पर उनकी पार्टी या अन्य ताकतों की तरफ से कहीं कोई दबाव तो नहीं था जिसके चलते उन्होंने पूर्ववर्ती मेघालय सरकार के भ्रष्टाचार के बारे में सूचना दबा दी।

Desk Team