कांग्रेस विधायक बी नारायण राव का कोरोना संक्रमण से गुरुवार को निधन हो गया। कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्हें 1 सितंबर को शहर के एक निजी अस्पताल में 1 सितंबर को भर्ती कराया गया था। 66 वर्षीय नारायण हाल में ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
नारायण राव को ओल्ड एयरपोर्ट रोड मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनमें गंभीर COVID-19 संक्रमण का निदान किया गया था, कोरोना संक्रमण के चलते आज दोपहर 3.55 बजे उनका निधन हो गया। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें हमारे विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल द्वारा निरंतर कड़ी देखभाल में रखा गया था।
वह वेंटिलेटर पर बने हुए थे, कोविड -19 के साथ नारायण बहु-अंग विफलता से भी झूझ रहे थे और गंभीर रूप से बीमार थे।मणिपाल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. मनीष राय ने एक बयान में कहा, हमें नुकसान का गहरा अफसोस है और उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



