केरल में माकपा नीत एलडीएफ गठबंधन की दूसरी बार सरकार बनी है। राज्य के नए मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी हो चुका है। वहीं केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) ने अपने वरिष्ठ विधायक वी डी साठीसन केरल विधानसभा में विपक्ष के नए नेता के रूप में चुना है।
केपीसीसी के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) ने शनिवार को साठीसन को केरल विधानसभा में पार्टी विधायक दल का नेता नामांकित किया। सतीशन पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में परावुर सीट से निर्वाचित हुए थे।
केरल: विजयन सरकार के दूसरे कार्यकाल में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसको मिला कौनसा मंत्रालय
माकपा नीत 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को ‘सेंट्रल स्टेडियम’ में पद की शपथ ली। कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण समारोह साधारण रखा गया था। मंत्रिमंडल में विजयन के अलावा माकपा के सभी 11 मंत्री, मंत्रालय में नए चेहरे शामिल किए गए हैं।
नए मंत्रिमंडल में माकपा के 12 सदस्य हैं और भाकपा के चार जबकि केरल कांग्रेस (एम), जनता दल (एस) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक-एक सदसय हैं। कैबिनेट में 21 से अधिक सदस्य शामिल करने पर प्रतिबंध के कारण, एलडीएफ ने एक-एक विधायक वाले अपने चार सहयोगियों के साथ निश्चित कार्यकाल के आधार पर मंत्री पद साझा करने का फैसला किया है।


Download Android App
Download iOS App



