तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस सांसद वसंतकुमार का कोविड-19 से निधन

Summary :

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से लोकसभा सदस्य एच वसंतकुमार का शुक्रवार को यहां एक अस्पताल में कोविड-19 से निधन हो गया।

चेन्नई : तमिलनाडु के कन्याकुमारी से लोकसभा सदस्य एच वसंतकुमार का शुक्रवार को यहां एक अस्पताल में कोविड-19 से निधन हो गया। पार्टी ने यह जानकारी दी। कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पहली बार सांसद बने 70 वर्षीय वसंतकुमार को कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के बाद 10 अगस्त को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था और संक्रमण से उनका निधन हो गया। 

इससे पहले अपोलो अस्पताल ने एक बयान में बताया था कि सांसद की हालत गंभीर है और उन्हें गंभीर कोविड निमोनिया हो गया है जिसका उपचार डॉक्टरों का एक दल कर रहा है। वसंतकुमार दो बार विधायक भी रहे हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गये थे। 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कन्याकुमारी से पार्टी के लोकसभा सदस्य एच वसंतकुमार के निधन पर शुक्रवार को दुख जताया एवं उनके प्रियजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। वसंतकुमार का शुक्रवार को चेन्नई के एक अस्पताल में कोविड-19 से निधन हो गया। वह 70 साल के थे। 
राहुल गांधी ने उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ कोविड-19 के कारण कन्याकुमारी से सांसद एच वसंतकुमार के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध रह गया। लोगों की सेवा करने की कांग्रेस की विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। उनके परिजन और मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’’ 

कांगेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेताओं ने भी वसंतकुमार के निधन पर दुख प्रकट किया। वसंतकुमार दो बार विधायक भी रहे हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में निर्वाचित हुए थे। 

0px; border: none;” title=”Twitter analytics iframe”>

Ujjwal Jain