प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उन्हें गाली देना कभी नहीं भूलती और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का भी विरोध किया।
प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे, जहां 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस मुझे रोजाना गालियां देना कभी नहीं भूलती… उसने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के चुनाव का भी विरोध किया क्योंकि उसे केवल आदिवासियों के वोट बैंक में दिलचस्पी है, उनके कल्याण में नहीं।’’ मोदी ने कहा, ”पार्टी पहले से निमंत्रण मिलने के बावजूद देश के पहले दलित मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुई।”
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि घोटालों को रोककर, उनकी सरकार ने धन को बचाया है जिसके परिणामस्वरूप गरीब लोगों के लिए योजनाएं बनाई गईं। उन्होंने कहा, पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना पर 13,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के विंध्य क्षेत्र में देश का एक प्रमुख सौर ऊर्जा केंद्र विकसित कर रही है।


Download Android App
Download iOS App




