कांग्रेस ने नेता परेश धनाणी को अमरेली लोकसभा सीट से बनाया उम्मीदवार

Summary :

परेश धनाणी ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अपनी जीत का भरोसा जताया और कहा, ‘‘मैं अमरेली लोकसभा सीट से मेरा चयन करने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभारी हूं।

गुजरात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धनाणी ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बुधवार को कांग्रेस के टिकट पर अमरेली निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया। धनाणी के सामने बीजेपी से मौजूदा सांसद नारन कछाड़िया की चुनौती होगी। 42 वर्षीय धनाणी ने अमरेली जिला मजिस्ट्रेट और निर्वाचन अधिकारी आयुष ओक को अपना नामांकन पत्र दिया।

उन्होंने 2002, 2012 और 2017 में अमरेली विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। परेश धनाणी ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अपनी जीत का भरोसा जताया और कहा, ‘‘मैं अमरेली लोकसभा सीट से मेरा चयन करने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभारी हूं। देश कई समस्याओं का सामना कर रहा है और सत्ता में बदलाव करना इनका समाधान है।’’

बाबुल सुप्रियो का गाना बीजेपी की रैलियों में बजाने की अनुमति नहीं : चुनाव आयोग

कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि राज्य पार्टी नेतृत्व चाहता है कि अहमद पटेल, शक्तिसिंह गोहिल और अमित चावड़ा जैसे वरिष्ठ नेता भी चुनाव लड़ें ताकि गुजरात में बीजेपी को कड़ी टक्कर दी जा सके। बीजेपी ने 2014 में गुजरात में सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। गुजरात की सभी लोकसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा और परिणाम की घोषणा 23 मई को होगी।

Desk Team