केरल में कांग्रेस संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ अपने अभियान को मजबूत करने के तौर पर शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर रही है। रमेश चेन्निथला, के सी वेणुगोपाल, मुल्लापल्ली रामचंद्रन और शशि थरूर समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस अभियान में भाग ले रहे हैं।
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चेन्निथला उत्तर केरल के मलाप्पुरम जिले में प्रदर्शन का आगाज करेंगे। मलाप्पुरम में सीएए के खिलाफ कई प्रदर्शन हुए हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि थरूर कोझीकोड में प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।
उत्तर प्रदेश: CAA पर भ्रम दूर करने के लिए मोर्चा संभालेंगे CM योगी के मंत्री
एआईसीसी महासचिव वेणुगोपाल ने शुक्रवार को अलाप्पुझा में प्रदर्शन की अगुवाई की। पार्टी ने सीएए के खिलाफ राज्य भर में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का आह्वान किया है। सीएए के खिलाफ विरोध तेज करते हुए वेणुगोपाल ने शुक्रवार को कहा था कि यह ‘‘असंवैधानिक’’ कानून कांग्रेस शासित राज्यों में लागू नहीं किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



