हिमाचल प्रदेश : कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और युवाओं को 5 लाख रोजगार

Summary :

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों (Himachal Pradesh Assembly Elections) के लिए कांग्रेस (Congress) ने अपना घोषणापत्र (Menifesto) जारी कर दिया है, जिसमें पार्टी ने हिमाचल की जनता को 10 गारंटी देने के साथ कई अन्य वादे किए हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों (Himachal Pradesh Assembly Elections) के लिए कांग्रेस (Congress) ने अपना घोषणापत्र (Menifesto) जारी कर दिया है, जिसमें पार्टी ने हिमाचल की जनता को 10 गारंटी देने के साथ, पहली कैबिनेट बैठक में 1 लाख लोगों को रोजगार और 2 रुपये प्रति किलो गाय के गोबर की खरीद जैसे कई वादे किए है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहे।
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में हिमाचल की जनता को 10 गारंटी देने का वादा किया है, जिसमें महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 2 रुपये प्रति किलो गाय के गोबर की खरीद शामिल है। इसके अलावा पार्टी ने पुरानी पेंशन योजना और प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 10 करोड़ ‘स्टार्टअप निधि’ देने का वादा किया है।
Image
पढ़े कांग्रेस के वादे
– पुरानी पेंशन की बहाली 
– युवाओं को 5 लाख रोजगार 
– महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए
– 300 यूनिट मुफ्त बिजली 
– बागवान तय करेंगे फलों के रेट 
– युवाओं के लिए 680 करोड़ का स्टार्टअप फंड
– हर विधानसभा में 4 इंग्लिश मीडियम स्कूल
– मोबाइल क्लीनिक से हर गांव में मुफ्त इलाज 
– पशुपालकों से प्रतिदिन 10 लीटर दूध की खरीद 
– 2 रुपए प्रतिकिलो गोबर की खरीद 
घोषणापत्र जारी करने के मौके पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू, एआईसीसी सचिव तेजिंदर पाल बिट्टू और मनीष चतरथ भी मौजूद थे।

Desk Team