कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हिमाचल प्रदेश में, राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हिमाचल प्रदेश में, राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर नफरत फैलाने, हिंसा भड़काने और संवैधानिक संस्थानों पर हमला करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर नफरत फैलाने, हिंसा भड़काने और संवैधानिक संस्थानों पर हमला करने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी ने यह बात ऐसे समय की जब उनकी भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश से होकर गुजर रही थी। यह राज्य उनकी पदयात्रा के मूल मार्ग पर नहीं था। यात्रा ने आज सुबह राज्य में प्रवेश किया था।
गांधी ने कांगड़ा के मनसेर गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें नोटबंदी, जीएसटी के ‘त्रुटिपूर्ण कार्यान्वयन’, ‘कृषि विरोधी कानूनों और अग्निवीर सैन्य भर्ती योजना जैसे जनहित के मुद्दों को संसद में नहीं उठाने दिया गया।
कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यह भारत जोड़ो यात्रा, हिमाचल प्रदेश में 18 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। गांधी ने राज्य में यात्रा शुरू करते हुए कहा कि इसलिए वह इन मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित कराने के लिए सड़क पर उतरे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा लोगों को सांप्रदायिक और विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एकजुट करने के लिए है।
उन्होंने राज्य से बाहर निकलने और पंजाब में फिर से प्रवेश करने से ठीक पहले शाम को एक रैली को भी संबोधित किया। दिन में यात्रा ने कुल मिलाकर 25 किलोमीटर की दूरी तय की।
गांधी ने दावा किया, ‘‘भाजपा ने बेरोजगारी और महंगाई जैसे दो महत्वपूर्ण मुद्दे दरकिनार कर दिए हैं। हम न्यायपालिका और मीडिया के माध्यम से मुद्दों को नहीं उठा सके क्योंकि वे भाजपा के दबाव में हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश यात्रा कार्यक्रम में नहीं था, लेकिन हमने राज्य को शामिल करने के लिए यात्रा का मार्ग बदल दिया।’’ उन्होंने इसको लेकर खेद व्यक्त किया कि राज्य के लिए केवल एक दिन निर्धारित किया गया, लेकिन याद दिलाया कि मार्च 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कश्मीर में समाप्त होने वाली है।
पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में हाल ही में कांग्रेस सत्ता में आयी है।
जैसे ही यात्रा ने हिमाचल प्रदेश में प्रवेश किया, गांधी का राज्य के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और अन्य मंत्रियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उत्साही पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश अध्यक्ष प्रमुख प्रतिभा सिंह को तिरंगा सौंपा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे लेकिन गांधी ने रास्ते में लोगों से बातचीत की।
उनकी तस्वीर के साथ ही कांग्रेस के झंडे और पोस्टर प्रदर्शित किए गए थे और नेता की एक झलक के लिए लोग छतों पर चढ़ गए थे।
गांधी ने दावा किया कि भाजपा सरकार की नीतियों का उद्देश्य तीन-चार अमीरों को लाभ पहुंचाना है और किसान, युवा और श्रमिकों का कल्याण उसके एजेंडे में नहीं है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग पहाड़ों की तरह हैं- उनमें ताकत और विनम्रता है। उन्होंने कहा, ‘‘हिमाचल में सड़कों पर चलना आसान है क्योंकि यहां शांति है और लोग प्यार और सम्मान से मिलते हैं।’’
कांग्रेस नेता ने हिमाचल-पंजाब सीमा पर ब्यास और चौंच खड्ड के संगम के पास स्थित एक छोटे से गांव काठगढ़ में शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की।
हिमाचल प्रदेश प्रदेश भाजपा प्रमुख सुरेश कश्यप ने एक बयान में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि आजादी के बाद से पार्टी ने केवल भारत को तोड़ने की कोशिश की है और इसका रिकॉर्ड ‘भारत तोड़ो’ का है।
सुक्खू ने राज्य के चुनावों में कांग्रेस की जीत का श्रेय पार्टी की नीतियों और ‘सच्चाई की जीत’ को दिया।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी वादों को पूरा करना शुरू कर दिया है और पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होकर गुजरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।