उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत ज़ोरो पर हैं। इसी चरण में राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी ने विकास की अवधारणा को बदल दिया है और इसका सबसे बड़ा नुकसान उत्तराखंड को हुआ है।
कांग्रेस के उत्तराखंड के प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रचार समिति के प्रमुख हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बीजेपी का डबल इंजन सरकार का मॉडल उत्तराखंड में असफल हुआ है इसलिए वहां पांच साल में तीन मुख्यमंत्री बदले गया। उनका कहना था कि वहां एक साल में तीन मुख्यमंत्री बदले गए और तीसरे मुख्यमंत्री को भी बदलने की कवायद चल रही थी लेकिन कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा बनाती, इस भय से यह कदम नहीं उठाया गया।
तेलंगाना BJP अध्यक्ष की गिरफ्तारी को नड्डा ने बताया ‘लोकतंत्र की हत्या’, कहा- शांतिपूर्ण प्रदर्शन से डरी सरकार
प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने इस मौके पर चुनाव प्रचार के लिए एक गीत भी जारी किया जिसकी पंच लाइन ‘तीन तिगाड़ा कामा बिगाड़ा’ है। इसमें कहा गया है कि उत्तराखंड में संविधान को दुनिया ने रोते हुए देखा है। बीजेपी सरकार ने वहां आने वाले कल का पूरा सिस्टम बिगाड़ दिया है और जनता सिर्फ कांग्रेस को ही चहती है, इसलिए प्रदेश में बीजेपी का सफाया निश्चित हो गया है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड में लोग कांग्रेस को चाहते हैं और यही वजह है कि वहां के कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि तीन दिन में तीन नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं, इनमें अनंत चौहान, आम आदमी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तरकाशी के जिला पंचायत के अध्यक्ष दीपक बिजलवाण तथा पुरोला से बीजेपी के पूर्व विधायक मालचंद शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



